उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

महिला से चेहरे की मसाज कराता दारोगा का वीडियो वायरल, निलंबित

प्रयागराज। महिला से चेहरे की मसाज कराता दारोगा का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया।

वीडियो में चौकी इंचार्ज कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर फेस पैक लगा हुआ दिख रहा है, जबकि पीछे खड़ी महला उनके चेहरे की मसाज करते दिख रही है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने प्रयाग पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए वायरल कर दिया। और साथ-साथ यह भी आरोप जड़ दिया कि यह वीडियो एक स्पा सेंटर का है। सिविल लाइन्स चौकी प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा मसाज कराते वक्त वर्दी में थे। इस कारण देर शाम उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा सीओ सिविल लाइन्स को मामले की जांच सौंपी गयी है।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज का वायरल वीडियो ताशकंद मार्ग स्थित यूनिसेक्स सैलून का है। जहां वे शेविंग कराने गये थे। उधर, देर शाम एक कर्मचारी का भी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि चौकी इंचार्ज शेविंग एक पुरुष कर्मी से करवा रहे थे। अचानक एक फोन आने पर वह बाहर चला गया, जिसके बाद महिला कर्मी चेहरे पर लगे फेसपैक को हटा रही थी।

दो दिन पहले ही गिरफ्तार हुआ था एक दारोगा
मसाज पार्लर में महिला कर्मचारी से बदलसूकी के आरोप में दो दिन पहले ही दारोगा कलीमउल्ला को सिविल लाइन्स पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाट स्टफ चौराहे के पास स्थित एक मसाज पार्लर में पहुंचे दारोगा ने महिला कर्मचारी का हाथ पकड़ लिया था, जिस पर हंगामा बरपा था। अभी इस घटना की चर्चा पुलिस महकमे में हो ही रही थी कि सिवल लाइन में तैनात दारोगा का फेश मालिश करते वीडियो वायरल हो गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button