देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

हाइट बनी ‘3 फुट के अब्दू’ के प्यार की दुश्मन, तानों से टूट गई थी मंगेतर, तोड़ी सगाई…छोड़ गई अकेला

नई दिल्ली, 28 मई। तजाकिस्तान के मशहूर सिंगर और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक ने अप्रैल, 2025 में सगाई करके सबको चौंका दिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सीक्रेट एंगेजमेंट की गुड न्यूज शेयर की थी. अब्दू जीवनसाथी पाकर बेहद खुश थे, लेकिन फिर कुछ महीनों बाद उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता टूट गया लेकिन वजह क्या थी इसका खुलासा नहीं किया था. अब लंबे वक्त बाद अब्दू ने फाइनली रीजन रिवील किया है.

अब्दू की क्यों टूटी थी सगाई?
सगाई के वक्त अब्दू ने अपनी मंगेतर की पहचान सीक्रेट रखी थी. वो तब जल्द ही शादी की तारीख अनाउंस करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनकी खुशियों की किसी की नजर लग गई. अब्दू ने बताया कि बावजूद इसके कि उन्होंने किसी को नहीं बताया था कि उनकी मंगेतर कौन है, सिर्फ परिवार ही उनकी पहचान से वाकिफ था. फिर नजाने कैसे लोगों को मंगेतर का नंबर मिल गया और उसे परेशान करने लगे थे. लोग उन्हें अब्दू की छोटी हाइट का मजाक बनाते हुए ताने देने और सवाल करने लगे थे.

दूल्हा बनते-बनते रह गये अब्दू रोजिक
अब्दू ने दीप्ति सधवानी से बातचीत में कहा कि- हां मेरी सगाई हुई थी. हम शादी करने वाले थे. लेकिन जैसा कि मैं हमेशा बताते आया हूं कि मेरे बहुत दुश्मन हैं, मेरे साथ कई तरह की चीजें चलती रहती हैं. लोगों ने बहुत दखलअंदाजी की. मुझे नहीं पता कैसे उन्हें उसका (अब्दू की एक्स-मंगेतर) कॉन्टैक्ट नंबर मिल गया. वो उसे मैसेज करने लगे कि- वो तो बहुत छोटा है, हाइट में, तुम कैसे उससे शादी करोगी. कैसे लोग तुम मैनेज करोगे, इस तरह की कई सारी बातें कही. उससे बहुत सारे पागलपन वाले सवाल किए गए. हद से ज्यादा उसे परेशान किया गया.

ताने बर्दाश्त नहीं कर पाई थी मंगेतर
अब्दू ने बताया कि उनकी हाइट छोटी होने की वजह से मंगेतर को खूब ताने दिए गए. वो इतनी बातें सह नहीं पाई और उन्हें छोड़कर चली गई. वो आगे बोले- इतनी सारी बातें-ताने सुनकर वो खुद को संभाल नहीं पाई. उसने फाइनली आकर मुझसे कह दिया कि मैं माफी चाहती हूं. मुझे पता है तुम बहुत हिम्मतवाले हो, तुम ये सबकुछ झेल सकते हो. लेकिन मैं इतना सब नहीं सह सकती. तो मैंने भी कहा कि ठीक है, कोई बात नहीं. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. अब तो इस बात को काफी वक्त हो गया है.

सिंगर ने बताया था कि वो 7 जुलाई 2025 को निकाह करने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही मंगेतर उन्हें अकेला छोड़ गईं. अब्दू रोजिक 23 साल के हैं, उनकी हाइट 3 फीट 9 इंच है. वो ‘ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी’ और ‘रिकेट्स’ नाम की बीमारियों से पीड़ित हैं. इन बीमारियों के कारण उनके शरीर का विकास रुक गया और उनकी लंबाई एक बच्चे जितनी ही रह गई. वो आखिरी बार लाफ्टर शेफ शो में नजर आए थे.

Related Articles

Back to top button