उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पांच परीक्षाएं रद्द होने से 52 हजार युवाओं को अब दोबारा देनी होगी परीक्षा

देहरादून। पांच परीक्षाएं रद्द होने से 52 हजार युवाओं को अब दोबारा परीक्षी की तैयारी करनी होगी। कैबिनेट के बाद यूकेएसएसएससी की पांच परीक्षाएं रद्द होने की वजह से अब न परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा।

कितने परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा में
वाहन चालक- 164 पदों के 13 जून 21 को आयोग ने परीक्षा कराई थी, जिनमें 14,139 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

कर्मशाला अनुदेशक:- 157 पदों के यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जुलाई को कराई थी, जिसमें 5416 ने आवेदन किया था, जिनमें से 4226 ने परीक्षा दी थी।

मत्स्य निरीक्षक:- 26 पदों के लिए भी 13 जून को हुई परीक्षा में 500 आवेदन आए थे, जिनमें करीब 300 लोग परीक्षा में शामिल हुए थे।

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार:- 272 पदों के लिए 31 जुलाई को पूरे प्रदेश में परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसके लिए 43,984 ने आवेदन किया था, जिनमें से 23,462 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए थे।

इन दो बड़ी भर्तियों का है इंतजार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती:- 1521 पदों के लिए पहले चरण में शारीरिक दक्षता पूरी हो चुकी है। 2,58,448 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा भेजा गया था, जिसमें से 1,8,005 ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें से 1,30,445 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद अगले चरण के लिए चयनित हुए थे। इसकी लिखित परीक्षा अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।

पटवारी लेखपाल:- यूकेएसएसएससी ने पटवारी एवं लेखपाल के 513 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए एक लाख 43 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इस भर्ती के लिए नवंबर में परीक्षा प्रस्तावित थी। अब यह भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के जिम्मे होगी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button