उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

श्रीदेव सुमन विवि में शुरू हुए दाखिले, समर्थ पोर्टल पर 30 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 5 मई। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय SDSUV ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक UG और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। विवि के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर करना होगा।

पंजीकरण की शुरूआत और अंतिम तिथि
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार प्रवेशश प्रक्रिया को पूरी तरह आनलाइन कर दिया है। पंजीकरण की शुरूआत 1 मई 2026 से समर्थ पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गयी है। इसके लिए छात्रों को उत्तराखंड राज्य के समर्थ पोर्टल ukadmission.samarth.ac.in के माध्यम से ही आवेदन कररना होगा। इसके लिए 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा की ओर से जारी सूचना में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।

विवि प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकाम समेत उन सभी स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में आवेदन किया जा सकता है जिनमें प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट योग्यता निर्धारित है। साथ ही विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भी अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्रता और नियम
अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 40 से 50 फीसदी अंक विषय के अनुसार होने चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों में छूट दी जायेगी। छात्रों को अपनी स्ट्रीम के अनुसार मुख्य विषयों का चयन समर्थ पोर्टल पर दिये गये समूहों में से करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज
आनलाइन फाार्म भरते समय छात्रों को हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट, हाल ही में खींचे गये पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड, जाति/निवास/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र यदि लागू हो, और अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी। विवि ने स्पष्ट किया है बिना समर्थ पोर्टल पर रजिस्टर किये किसी भी छात्र को कालेज स्तर पर सीधा प्रवेश नहीं मिल दिया जायेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है वे अंतिम तिथि से पहले समय रहते अपनी प्राथमिकता के कालेजों का चयन कर लें।

Related Articles

Back to top button