उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

यमकेश्वर ब्लाक के जुग्याणा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के 5 लोग, एक शव बरामद

यमकेश्वर। दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशभर में जमकर तबाही मचाई हुई है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में मोहनचट्टी के पास जुग्याणा में एक रिजॉर्ट पर भूस्खलन से मलबा गिरने की खबर सामने आई है। वहीं मलबे में दबी एक बच्ची को राहत बचाव टीम ने सकुशल बचा लिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम बचाव राहत में जुटी हुई है।

जुग्याणा में ढह गया रिजार्ट
भारी बारिश के कारण जोगियाणा में ‘नाइट इन पैराडाइज’ रिजॉर्ट ढह गया, जिसमें कुल 6 लोग दब गए। मलबे से एक 10 वर्षीय बच्ची कृतिका वर्मा (पुत्री कमल वर्मा) को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि चार लोग (कमल वर्मा (उम्र 39 वर्ष) हुडा सेक्टर 05 कुरुक्षेत्र, निशा पत्नी कमल वर्मा उम्र 37 वर्ष, निर्मित पुत्र कमल वर्मा उम्र 11वर्ष, मोंटी वर्मा उम्र 24 वर्ष जबकि एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है) अभी भी दबे हुए हैं। ये लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है।

पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर एक जेसीबी मशीन भेजी है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए है। गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल ने बताया कि नीलकंठ मार्ग पर मोहनचट्टी क्षेत्र में हरियाणा का एक परिवार मलबे में दब गया। यहां अभी 5 लोगों के दबने की सूचना है, जिसमें पति-पत्नी, उनके दो बेटे और पत्नी का भाई शामिल हैं। एक बच्ची को रेस्क्यू किया गया है। https://sarthakpahal.com/

बताया जा रहा है कि हरियाणा का यह परिवार छुट्टी मनाने के लिए रविवार शाम ही रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप पहुंचा था। एसडीएआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देर शाम मोंटी का शव बरामद कर लिया है। बाकी दबे चार लोगों की खोजबीन जारी है।

थलनदी में भी आया उफान
वहीं, पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आ गया है। कई गदेरे और नाले उफान पर हैं। इसी कारण एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमों को मौके पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि बीते रात से लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश के शिवाजी नगर में रंभा नदी उफान पर आ गई, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button