एक ही फोटो में दिखेगा आपका बचपन और वर्तमान, लोग एआई से बनवा रहे खास तस्वीरें

केएस रावत। इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेंड का नाम meet your younger self (अपने बचपन के रूप से मिलें) है। इसमें यूजर्स अपनी फोटो को अपने बचपन की फोटो के साथ एक ही AI-जनरेटेड फ्रेम में रख सकते हैं। यह फोटो देखने में काफी आकर्षक लगती है। आपको लगेगा कि फोटो में दो लोग हैं, लेकिन वो आपका ही बचपन का रूप होगा। इस फोटो को बनाने के लिए चैटजीपीटी या किसी अन्य एआई इमेज टूल को एक सिंपल प्रॉम्प्ट देना होगा।
क्या है ट्रेंड?
यह ट्रेंड पुरानी यादों और कहानियों को ताजा करता है। क्रिएटर्स इस ट्रेंड को काफी फॉलो कर रहे हैं और फोटोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर कई लोग लाइक, कमेंट और रीपोस्ट कर रहे हैं। इस ट्रेंड में दो टाइमलाइन को एक विजुअल में मिलाया जाता है। आसान भाषा में कहें तो दो फोटोज को मुलाकर एक बनाया जा रहा है।
देनी होगी दो फोटोज
इसमें यूजर्स अपनी वर्तमान की एक फोटो अपलोड करते हैं। AI टूल एक फ्रैम तैयार करता है, जिसमें दो उसका बचपन और वर्तमान दोनों छवियां दिखाई जाती हैं। फोटोज में ऐसा लगता है कि दोनों वर्जन आपस में बाचतीक कर रहे हैं। यह इसलिए लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह समय के साथ होने वाले बदलाव को दिखाता है।
कैसे बनाएं फोटो?
कोई भी आसानी से इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए फोटो बना सकते हैं।
सबसे पहले एक साफ, अच्छी फोटो सिलेक्ट करें।
उसके बाद अपने बचपन की कोई ऐसी फोटो सिलेक्ट करें, जिसमें आपका चेहरा साफ दिखे।
फिर चैटजीपीटी या फिर कोई भी एआई इमेज टूल ओपन करें।
आपको फोटो में जैसा मौहाल चाहिए, उस सीन के बारे में बताते हुए एक डिटेल्ड प्रॉम्प्ट डालें
इमेज जनरेट करें। अब फोटो बनकर आ जाएगी।
इसे सेव करें और Instagram पर एक कैप्शन के साथ शेयर करें।
प्रॉम्प्ट
“मेरी और मेरे बचपन की एक बेहद यथार्थवादी तस्वीर बनाइए। नरम सिनेमाई रोशनी और एक साधारण पृष्ठभूमि का प्रयोग करें। बाईं ओर मुस्कुराते हुए बचपन की तस्वीर हो, और वर्तमान तस्वीर शांत भाव से बचपन की तस्वीर को देख रही हो। तस्वीर की गुणवत्ता उच्च होनी चाहिए। आस्पेक्ट रेशियो 4:5 होना चाहिए।”
“Create an ultra-realistic photo of me and my younger self side by side. Use soft cinematic light and a simple background. Younger self on left smiling, present self looking at younger self with calm expression, high photographic quality. Aspect ratio 4:5.”



