उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गढ़वाल विवि ने 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा टाली, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा

Listen to this article

श्रीनगर, 6 मई। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की 17 मई को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित हो गई है। विवि की ओर से परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से इस मामले में की गई मांग पर विवि ने यह निर्णय लिया है। छात्रों ने कहा कि उक्त तिथि पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाएं भी हैं जिस कारण छात्र किसी एक परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।

छात्रों की मांग पर गढ़वाल विवि ने लिया निर्णय, नई तिथि जल्द होगी जारी
बुधवार को कुलसचिव से मिलने पहुंचे छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित आदि ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि 17 मई को पीएचडी और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा दोनों एक ही दिन है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कौन सी परीक्षा दें। छात्र हित को देखते हुए तत्काल पीएचडी प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाए। उन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में निर्धारित की गई नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था निरस्त करने, सेमेस्टर परीक्षा का समय सुबह सात बजे शुरू करने, शाम को 6 बजे परीक्षा समाप्त करने आदि की मांग की। विवि ने अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

कहा विवि में परीक्षा देने छात्र दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन्हें केंद्र पर समय पर पहुंचना और शाम को घर जाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने उक्त समय को बदलने की मांग भी की। मौके पर छात्र नेता अमन पंत, पंकज फर्सवाण, शारांश बर्त्वाल, आशीष पंत, गौरव मोहन, आदित्य घिल्डियाल, अमन काला, नीरज पंचोली आदि मौजूद रहे।

नई तिथि आधिकारिक वेबसाइड पर जल्द होगी घोषित
अधिसूचना में बताया गया है कि प्रवेश परीक्षा की नई तिथि जल्द ही आधिकारक वेबसाइट पर घोषित कर दी जायेगी। पहले एडमिट कार्ड 12 मई को जारी होने थे, लेकिन अब परीक्षा स्थगित होने के कारण इसमें भी बदलाव होगा।

छात्रों की मांग पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की 17 तारीख की तिथि को स्थगित कर दिया गया। नेगेटिव मार्किंग व परीक्षा के समय में परिवर्तन की मांग पर पर विचार किया जा रहा है। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतम वीर, ओएसडी परीक्षा प्रो. आरएस फर्त्याल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
प्रो. वाईपी रैवानी, कुलसचिव, गढ़वाल विवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button