उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

योगनगरी ऋषिकेश से 12 जून से 10 जुलाई के बीच दक्षिण भारत की यात्रा कराएंगी पर्यटक ट्रेनें

Listen to this article

ऋषिकेश, 11 मई। गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो रेलवे की मदद से आपकी यात्रा सुगम हो सकती है। रेलवे सात ज्योर्तिलिंग और दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए योगनगरी ऋषिकेश से दक्षिण भारत के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों संचालित करने जा रहा है। हरिद्वार से भी यात्री ट्रेनों में सवार हो सकेंगे।

12 जून को पहली ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से होगी रवाना
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 जून को पहली ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। 11 रातें और 12 दिन के यात्रा पैकेज में स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 24100 रुपये, थर्ड एसी के लिए 40890 रुपये और सेकेंड एसी क्लास के लिए 54390 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।

7 ज्योर्तिलिंग और प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कराएंगी ट्रेनें
यात्रा पैकेज में रेलयात्रा, नाश्ता और दोपहर व शाम का शाकाहारी भोजन, एसी, नाॅन एसी होटल और एसी नाॅन एसी बसों से तीर्थस्थल का भ्रमण शामिल है। यह ट्रेन उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों में दर्शन कराएगी।

दूसरी ट्रेन 29 जून से 10 जुलाई के बीच संचालित की जाएगी
दूसरी पर्यटक ट्रेन 29 जून से 10 जुलाई के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै ), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी) और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) के दर्शन कराएगी।

11 रातें और 12 दिन के यात्रा पैकेज में स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 24350 रुपये, थर्ड एसी के लिए 41800 रुपये और सेकेंड एसी क्लास के लिए 55750 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है। योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button