उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

धीरेंद्र शास्त्री का 5 दिवसीय दिव्य दरबार आज अपराह्न 2 बजे से बदरीनाथधाम में, संतों का लगा जमावड़ा

Listen to this article

गोपेश्वर (चमोली), 26 मई। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बुधवार से बदरीनाथ धाम में पांच दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का आयोजन 27 से 31 मई तक अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमान कथा का श्रवण कराएंगे।

दरबार का शुभारंभ जल कलश यात्रा के साथ होगा शुरू
कथा आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

दरबार में शामिल होने के लिए कई राज्यों के भक्तों और संतों का बदरीनाथ में लगा जमावड़ा
आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों और संतों का बदरीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया है। होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कथा आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा और दिव्य दरबार से बदरीनाथ धाम का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button