IGNOU ने जुलाई सेशन के लिए शुरू किए ODL, ऑनलाइन कोर्स में 15 जुलाई तक एडमिशन

नई दिल्ली, 26 मई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी अपडेट है। इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड वाले सभी अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG), पीजी डिप्लोम कोर्स के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं। कैंडिडेट्स के लिए 25 मई से ऑनलाइन अप्लाई करने का पोर्टल ओपन हो गया है, जो अंतिम तिथि 15 जुलाई तक खुला रहेगा। इस दौरान आप कभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इग्नू देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है। जिसमें स्टूडेंट्स अंडर ग्रेजुएट लेवल पर बीए, बी.कॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर एमए, एमबीए, एमकॉम, एमसीए और एमएससी जैसे पॉपुलर कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। ऑनलाइन और डिस्टेंस दोनों मोड में ये सभी कोर्स किए जा सकते हैं। जो छात्र इस सेशन में इग्रू में किसी भी कोर्स के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं, वो पहले अपनी अपार आईडी क्रिएट कर लें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी रेडी कर लें।
आवेदन के लिंक
इग्नू ODL प्रोग्राम-जुलाई 2026-15 जुलाई 2026-https://ignouadmission.samarth.edu.in/
इग्नू ऑनलाइन प्रोग्राम- जुलाई सेशन 2026-15 जुलाई 2026-https://ignouiop.samarth.edu.in/index.php/registration/user/register
इग्नू में एडमिशन के लिए कैसे अप्लाई करें?
जो भी स्टूडेंट्स इग्नू से कोर्स करने के इच्छुक हैं और एडमिशन लेना चाहते हैं, वो ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
अगर आप ओडीएल प्रोग्राम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
इसके बाद New Registration वाले टैब पर क्लिक करें। अब अपना नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें।
आपको ईमेल और SMS पर तुरंत यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
इसके बाद login करें। अब अपना नाम, 10वी, 12वीं के मार्क्स, रोल नंबर, आदि डिटेल्स फिल करें।
इसी तरह आगे माता-पिता का नाम, घर का पता, कैटेगिरी, एडमिशन लेने वाला कोर्स, सब्जेक्ट जैसी डिटेल्स भी भरनी होंगी।
सभी कॉलम भरने के बाद अपना पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ (100kb) से कम साइज, सिग्नेचर 100KB, 10वीं 12वीं मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी 200 KB और एससी/एसटी/ओबीसी कैटेगिरी सर्टिफिकेट 200KB साइज में स्कैन करके रखें।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको इन्हें सही बॉक्स में अपलोड करना होगा।
पूरा फॉर्म भरने के बाद आपने चुने कोर्स की एप्लिकेशन फीस आपको पेमेंट करने का ऑप्शन नजर आएगा।
पेमेंट लिंक पर जाकर कोर्स की फीस सबमिट करें। इसके बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। जिसमें आपका कोर्स, सेशन, एप्लिकेशन आईडी जैसे जरूरी डिटेल्स मौजूद होगी।
जब तक आपके कोर्स की अवधि समाप्त नहीं होती है, तब तक अपना हॉल टिकट अपने पास सुरक्षित रखें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



