उत्तरप्रदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

यूपी में महिलाओं के लिए 28000+ पदों पर आंगनवाड़ी भर्ती जल्द, बढ़ सकती है सैलरी

Listen to this article

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 12वीं पास महिलाओं को जो महिलाएं पुरुषों के साथ कंथे से कंधा मिलाकर परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती हैं, उनके लिए आंगनवाड़ी में 28000 से ज्यादा पदों बड़ी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। विभाग को जिलेवार खाली पदों की डिटेल्स जमा करने और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

यूपी में 28,000 से ज्यादा आंगनवाड़ी भर्ती जल्द
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले अप्रैल में आंगनवाड़ी सेवा पूरी करने के बाद रिटायर हुईं आंगनवाड़ी महिला वर्कर्स और हेल्पर्स के खाली पदों की जिलेवार डिटेल्स इक्ट्ठा की जाएगी। योगी सरकार की ओर से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने अधिकारियों को यह प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दे दिये हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी की कुल 28,000 से ज्यादा रिक्तियां निकाली जा सकती हैं।

आंगनवाड़ी वर्कर 7,068 पद
आंगनवाड़ी हेल्पर 21,540 पद
कुल खाली पद 28,608

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
शैक्षणिक योग्यता: महिलाओं को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) पास या इसके समकक्ष होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष से कम और अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र के लिए आपकी हाई स्कूल की मार्कशीट में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
मूल निवासी: कैंडिडेट जहां से फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय निवासी भी होने चाहिए। आवेदन के समय मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र तहसील से बनवाया हुआ लगेगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स- 10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) जो भी लागू हो।

आंगनवाड़ी वर्कर को कितनी सैलरी मिलती है?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker)- 8000/- प्रति माह
आंगनवाड़ी सहायिका – 2250/- प्रतिमाह मानदेय मिलता है।
इसके अतिरिक्त काम के आधार पर 250/- रुपये प्रोत्साहन राशि और पोषण अभियान के अंतर्गत ICDS/CAS सिस्टम के उपयोग पर 500 रुपये अलग से भी मिलते हैं।

इतनी बढ़ सकती है सैलरी
आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की सैलरी बढ़ने की संभावना है। क्योंकि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था। उम्मीद है कि वर्कर का मानदेय 4000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 3000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।

अगर आंगनवाड़ी सेंटर स्मार्ट होंगे तो वर्कर और हेल्पर का मानदेय भी स्मार्ट होना चाहिए। इसलिए मैंने विभाग से कहा है कि जल्द मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव लाएं। सम्मानजनक मानदेय दें। सम्मानजनक मतलब न्यूनतम मानदेय की गारंटी मिलनी चाहिए।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

बिना परीक्षा होता है चयन
आंगनवाड़ी वर्कर पद पर नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाती है। इंटरमीडिएट या अधिकतम योग्तया (स्नातक, परास्नातक जिस भी योग्यता के बेस पर फॉर्म अप्लाई करते हैं) के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यह लिस्ट आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट या जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अपलोड की जाती है, जिसमें अगर आपका नाम हुआ तो आप चयनित माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button