10 करोड़ लोगों का जीवन बदलने वाली नीता अंबानी फार्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वुमेन लिस्ट में नं. 1

मुंबई, 11 जुलाई, 26. फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना खास ‘मोस्ट पावरफुल वुमन (MPW) 2026’ इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की भारत की प्रमुख महिला लीडर्स एक साथ आईं। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में आओजित फार्च्यून इंडिया के 16वें संस्करण के इस भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान दियाग या।
100 महिलाओं में नंबर 1 चुनीं गयीं नीता अंबानी
इस इवेंट में ‘फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’ लिस्ट जारी की गई, जिसमें उन 100 महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी लीडरशिप देश के आर्थिक और बिनेस परिदृश्य को आकार दे रही है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी इस साल की नंबर 1 ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ बनी हैं। नीता अंबानी ने लीडरशिप की एक व्यापक परिभाषा की वकालत की, जो करुणा, समावेशिता और अवसर पर आधारित हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लड़कियों में निवेश करना भारत के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
फार्च्यून इंडिया 2026 की टाप 5 की लिस्ट
1. नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन, 2. रोशनी नाडार मल्होत्रा, चेयरपर्सन, HCLTech, 3. रेड्डी सिस्टर्स, अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइजेज, 4. सावित्रि जिंदल, चेयरपर्सन एमेरिट्स, ओपी जिंदल ग्रुप औ्र 5. डा. प्रीति अडानी, चेयरपर्सन, अडानी फाउंडेशन। नीता अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी इस लिस्ट में 7वें स्थान पर रहीं।
अन्य बड़ी उपलब्धियां
हाल ही में 3 जुलाई 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा में अमेरिकन एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया ओरिजिन द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा टैम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने नीता अंबानी को वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान key to th city of Tempa (शहर की चाबी) भी सौंपकर सम्मानित किया था।
इवेंट में अलग-अलग सेशन में बिजनेस लीडर्स ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भले ही AI, भू-राजनीतिक बदलाव और तेजी से हो रहे तकनीकी परिवर्तन उद्योगों को बदल रहे हैं, लेकिन टिकाऊ लीडरशिप हमेशा जिज्ञासा, लचीलेपन, कस्टमर पर ध्यान और मानवीय समझ पर निर्भर करेगी। वित्तीय समावेशिता पर हुई चर्चाओं में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण का अगला चरण सिर्फ वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने तक सीमित नहीं है, बल्कि सक्रिय रूप से संपत्ति बनाने और वित्तीय निर्णय लेने में भी है।
इस कार्यक्रम में समावेशी कार्यस्थल बनाने, लंबे समय तक चलने वाले कंज्यूमर ब्रांड बनाने और ‘विकसित भारत’ के विन को हासिल करने में पोषण और हेल्थकेयर की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ प्लेटफॉर्म लीडरशिप के लिए भारत के सबसे प्रभावशाली मंचों में से एक के रूप में लगातार विकसित हो रहा है।
सच्ची ताकत दूसरों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वास्तविक नेतृत्व दूसरों को सशक्त बनाने औ्रहर व्यक्ति को सफल होने के अवसर प्रदान करने में निहित है. उन्होंने कहा कि जब हम अपनी बेटियों पर भरोसा करते हैं तो उनके लिए कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं रह जाता.
नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन



