उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

द्वारीखाल के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त से तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक

द्वारीखाल, 8 अगस्त, 26. विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम उत्तिण्डा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार, 10 अगस्त से तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान ग्रामीण देवप्रयाग संगम से पवित्र गंगाजल भरकर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

देवप्रयाग संगम के पवित्र गंगाजल से होगा शिव का रुद्राभिषेक
आयोजन के तहत सोमवार सुबह ग्रामीण देवप्रयाग संगम पहुंचकर स्नान करेंगे और वहां से गंगाजल लेकर उत्तिण्डा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव सहित शिवपरिवार पूजन एवं रुद्राष्टाध्याई का पाठ चलता रहेगा।

12 अगस्त को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन
तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 12 अगस्त को समस्त ग्रामवासियों के द्वारा हवन किया जाएगा साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान तीन दिनों तक मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार गूंजेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा और यज्ञ का विधिवत समापन होगा।

ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सामूहिक रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और भगवान मनकामेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button