देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

स्टेट बैंक आफ इंडिया में क्लर्क के 15 सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

सार्थकपहल.काम. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क की 1500 ज्यादा वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 7 अगस्त से एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर sbi.bank.in आवेदन भी शुरू कर दिए है। बैंक में सरकारी नौकरी लेने का ये अच्छा मौका हो सकता है। क्योंकि जूनियर एसोसिएट की यह स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव 15 सर्किलों के लिए घोषित की गई है।

दरअसल, एसबीआई का यह स्पेशल भर्ती अभियान क्लर्क के एससी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग वैकेंसी को भरने के लिए है। अब अगर आप बैकलॉग शब्द पढ़कर कनफ्यूज हो गए हैं, तो आपके लिए इसका मतलब जानना भी जरूरी है। बैकलॉग वैकेंसी रिजर्व कैटेगिरी के वो पद होते हैं, जो पिछली भर्तियों में किसी वजह से खाली रह गए थे। ये वैकेंसी सभी के लिए नहीं होती, इन पदों के लिए केवल संबंधित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन के योग्य होते हैं।

एसबीआई क्लर्क स्टेटवाइज वैकेंसी 2026
आंध्र प्रदेश 88, बैंगलोर 120, भोपाल 134, छत्तीसगढ़ 26, ओडिशा 111, चंडीगढ़ UT 22, जम्मू और कश्मीर UT 42, हिमाचल प्रदेश 11, पंजाब 18, तमिलनाडु 65, तेलंगाना 32, राजस्थान 106, पश्चिम बंगाल 55, उत्तर प्रदेश 31, महाराष्ट्र 165, दिल्ली 17, गुजरात 289, असम 39, त्रिपुरा 22, बिहार 12, झारखंड 133, कुल 1538

SBI वैकेंसी में कौन अप्लाई कर सकता है?
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। जिन उम्मीदवारों के पास इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) है, वो भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2026 या इससे पहले पूरी जाए। जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर में है, वो भी आवेदन के योग्य हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 से पहले अपने पास होने का प्रमाण देना होगा।
उम्र सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से कम और अधिकतम 28 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो अभ्यर्थी की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 5 साल, एससी/एसटी को 5 साल , पीडब्ल्यूबीडी ओबीसी को 13 साल, एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी को 15 साल की छूट मिलेगी।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133033917.cms
SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 PDF

सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स: 100 नंबर का प्रीलिम्स होगा। जिसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी सब्जेक्ट से क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
मेन परीक्षा: जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से 190 सवाल आएंगे। जिनके अंक 200 होंगे। मेंस के लिए 1 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा और इसमें भी निगेटिव मार्किंग होगी।
लैंग्वेज टेस्ट: तीसरे स्टेज में लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए होगा, जिन्होंने 10वीं और 12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई नहीं की है। यह टेस्ट वर्बल और नॉन वर्बल होगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स एस/डीएक्सएस अभ्यर्थियों के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है। वहीं ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन के दौरान 750/- रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं, वो एसबीआई वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में 7 अगस्त से लेकर अंतिम तिथि 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद एप्लिकेशन लिंक क्लोज हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button