देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

9 और 10 सितम्बर को दोबारा होगी UGC नेट अंग्रेजी, कामर्स, समाजसास्त्र की परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली, 16 अगस्त, 26. यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में गंभीर त्रुटियां पाए जाने के बाद यह फैसला लिया है. इन विषयों के अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा के लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. इन तीनों प्रश्नपत्रों में बड़े पैमाने पर त्रुटियां मिली थीं, जिसके बाद गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है।

कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जायेगी
पुन: परीक्षा में शामििल होने वाले अभ्ययर्थियों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जायेगी। बता दें कि एनटीए नेयूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों में किया गया था. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी.

शेष 84 विषयों पर कोई असर नहीं
NTA ने स्पष्ट किया है कि अन्य 84 विषयों के परिणाम अपने निर्धारित समय पर ही घोषित किये जायेंगे और उन पर इस प्रक्रिया का कोई असर नहीं पड़ेगा।

एनटीए के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई थी. इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गड़बड़ी, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे जाने, दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल जैसी खामियां भी सामने आई थी. यही वजह है कि एनटीए ने यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है. यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

कब होगी दोबारा परीक्षा?
अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी.

रविवार को जारी की थी आंसर-की
एनटीए ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. इन तीन विषयों (सब्जेक्ट्स) की आंसर-की जारी नहीं की गई थी. एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी.

लगातार विवादों में रहा है NTA
NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है. इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था. 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था.

Related Articles

Back to top button