
देहरादून, 18 अगस्त, 26. गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से संचालित गैस एजेंसियों के सभी उपभोक्ता 23 अगस्त का अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लें। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी पर अपने आधार कार्ड व गैस कनेशन से संबंधित दस्तावेजों के साथ संपर्क करें। इससे पहले 16 अगस्त तक अंतिम तिथि तय की गयी थी।
भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने व सुविधाओं का निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसे में ई-केवाईसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि 23 अगस्त तक पूर्ण करा लें।
इंडेन ने ई-केवाईसी अनिवार्य की
ई केवाईसी न होने पर कनेक्शन रद्द नहीं होगा, लेकिन सब्सिडी और गैस के रेट प्रभावित हो जायेंगे। इसलिए निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, कहीं ऐसा न हो कि आपको घरेलू रेट की जगह कामर्शियल रेट पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। इंडेन गैस सेवा द्वारा एजेंसी से जुड़े गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गयी है। भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि हर उपभोक्ता को ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य की गयी है। लेकिन लोग ई-केवाईसी करवाने में लापरवाही कर रहे है ऐसे में ऐसे उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गैस लेने में आएगी परेशानी
संजय रावत ने कहा कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भी किए जा रहे है वहीं एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी हो सकती है। जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई हैं, उन्हें आने वाले समय में गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ईकेवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता का आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है व उनका फिजीकली एजेंसी में आना अनिवार्य है ताकि उनका फिजीकली ई-केवाईसी करवाई जा सके।
कैसे करें ई-केवाईसी
ई-केवाईसी आनलाइन मोबाइल ऐप से indian oil one ऐप के द्वारा, bharat gas- hello bpcl ऐप द्वारा और hp gas- hp pay ऐप द्वारा या आफलाइन वाले अपने संबंधित एलपीजी एजेंसी वितरक/गैस एजेंसी पर जाकर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के जरिये अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।



