देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

DRDO में बीटेक-डिप्लोमा वालों के लिए नई भर्ती की घोषणा, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के साथ करियर बनाने की बेहतरीन अपॉर्चुनिटी आई है। DRDO  डीआरडीओ की तरफ से हाल ही में नई भर्ती की घोषणा की गई है। जिसके जरिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांच के लिए कैंडिडेट्स सेलेक्ट किए जाएंगे।

अप्रेंटिसशिप की यह ट्रेनिंग उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छा यह मौका है, जिन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और उन्हें करियर स्टार्ट करने के लिए अच्छी जगह का एक्सपीरियंस चाहिए। डीआरडीओ जाना कई लोगों का सपना होता है और आपको इसी में सीधे जॉब की ट्रेनिंग मिलेगी। यह एक साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा। जिसमें अभ्यर्थियों को अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा।

DRDO अप्रेंटिस ब्रांच वाइज वैकेंसी
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीटेक)-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-04-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीटेक)-मैकेनिकल-04-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीटेक)-कंप्यूटर साइंस-05-कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीटेक)-केमिकल-02-केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-सिविल-10-सिविल इंडीनयिरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-कंप्यूटर साइंस-05-कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-05-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-मैकेनिकल-08-मैकेनिकल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-केमिकल-01-केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-इलेक्ट्रिकल-02-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-सिनेमेटोग्राफी-02-सिनेमेटोग्राफी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा)-ऑटोमोबाइल-02-ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
कुल-50

https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134481342.cms

सैलरी कितनी मिलेगी?
ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए की इन 50 सीटों के लिए जो भी अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट होंगे उन्हें काम सीखने के साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा। डीआरडीओ नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ग्रेजुएट अप्रेंटिस को महीने का 12,300/- और टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिप्लोमा वालों को मंथली 10,900/- रुपये सैलरी (स्टाइपेंड) दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी तरह के अलाउंस नहीं रखा गया है।

अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया
सबसे पहले नंबरों के जरिए कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में रिटन टेस्ट/इंटरव्यू के लिए PXE चांदीपुर बुलाया जाएगा। इंटरव्यू राउंड पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर ईमेल के जरिए प्राप्त हो जाएगा। गौर करने वाले बात यह है कि इस भर्ती में 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में पास आउट होने वाले अभ्यर्थी ही योग्य हैं।

कैसे करें अप्लाई
DRDO की इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों नोटिफिकेशन में सबसे आखिरी में एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मे मिल जाएगा। इसके बाद आपको टाइपिंग से अपनी सभी डिटेल्स भरनी हैं।
कैंडिडेट का नाम, अप्रेंटिस कैटेगिरी, ब्रांच, NATS एनरोलमेंट नंबर, आधार नंबर, पिता का नाम, राष्ट्रीयता, जन्मतिथि, जेंडर, रिजर्वेशन कैटेगिरी, कॉन्टेक्ट नंबर, वर्तमान पता, परमानेंट एड्रेस, शैक्षिक योग्यता सब कुछ ध्यान से भरते जाएं।
इसमें तारीख लिखें। इसके बाद अपने हस्ताक्षर करें और अपने सभी सर्टिफिकेट्स फॉर्म के साथ अटैच करें।
अब भरे हुए फॉर्म को डीआरडीओ को भेज दें।
पता है ‘दी डायरेक्टर, प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), डिफेंस आरएंडडी ऑर्गनाइजेशन, पीओ-चंडीगढ़, डिस्ट्रिक्ट-बालासोर, ओडिशा- 756025’।

अभ्यर्थियों को फॉर्म के लिफाफे के ऊपर एप्लिकेशन फॉर अप्रेंटिस मेंशन करना होगा। साथ में ब्रांच/डिसिप्लीन भी लिखनी होगी।

आवेदन पत्र लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में इससे पहले ही अपना एप्लिकेशन फॉर्म डीआरडीओ को भेज दें।

Related Articles

Back to top button