उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड: 9वीं व 11वीं में बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

रामनगर, 25 सितंबर, 26. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद UBSE ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ रहे संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण online registration की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि जो छात्र इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, केवल वही वर्ष 2028 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।

पंजीकरण करने की अंतिम तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी और न ही कोई फीस स्वीकार होगी। इस बार बोर्ड ने पंजीकरण शुल्क मात्र 10 रुपये तय किया है। जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण इस सत्र में पूरा होगा, वही आगे चलकर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अक्टूबर के बाद तिथि में कोई विस्तार नहीं होगा।

अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए नियम
जो छात्र कक्षा 9वीं या 11वीं में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं और दोबारा उसी कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी नया पंजीकरण कराना होगा।

सभी विद्यालयों को तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 31 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। आनलाइन पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले संभावित परीक्षार्थियों की सटीक संख्या का डेटा तैयार करना और प्रक्रया में पारदर्शिता लाना है।
विनोद कुमार ढौंढियाल, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

यह पंजीकरण डेटा वर्ष 2028 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button