क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आईटीबीपी के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद

श्रीनगर। आईटीबीपी के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरने से 6 जवानों की मौत हो गयी। आईटीबीपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बस में 39 जवान सवार थे। 30 से अधिक जवान घायल हुए हैं, कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का ब्रेक फेल होना हादसे का कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस ब्रेक फोने के कारण चंदनबाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 6 जवानों ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल 30 जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हास्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रही थी बस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में सवार जवान अमरनाथ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना कर दिया गया है, ताकि समय पर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके।

बस हादसे पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पीआरओ ने बताया कि हादसे में  हमारे छह जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। मुख्यालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button