उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बागेश्वर में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 13 पशुओं की मौत

बागेश्वर। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने से लेटी गांव के कंपाट नंबर सात में गोजू मंदिर के पास गाय, बैल, और बकरियां कुल 13 जानवर मर गये। जानवरों को जंगल चारा चुगाने गये चरवाहे घटना के समय पास में ही एक मंदिर में चले गये, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गयी।

चरवाहों ने मंदिर में जाकर बचाई जान


हवाओं से बचने के लिए चरवाहे मंदिर की धर्मशाला में चले गए। अचानक तेज बारिश और आंधी के साथ चीड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना में पान सिंह, गुमान सिंह, दरवान सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह की एक-एक गाय, जीत सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह, ठाकुर सिंह, पान सिंह, आन सिंह, मोहन सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह के एक-एक बैल मर गए हैं। https://sarthakpahal.com/

पूर्व प्रधान ने की मुआवजे की मांग
पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने आपदा मद से मुआवजे की मांग की है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि पशु चिकित्सक और राजस्व पुलिस घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने, वर्षा आदि की संभावना व्यक्त की गई हैं। लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी है।

Related Articles

Back to top button