उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

बेरोजगारों के साथ छल कर रही है उत्तराखंड सरकार : राहुल गांधी

देहरादून। बेरोजगारों के साथ उत्तराखंड की भाजपा सरकार छल कर रही है। उत्तराखंड में नकल माफियाओं का बोलबाला है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए बोला कि वो नकल माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। नकल माफिया उत्तराखंड सरकार को उंगली पर नचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

पैसे लेकर चहेतों को मिल रही है नौकरी
राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरी की आस लगाये युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आखिर इन नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ऐसे भ्रष्टाचार तंत्र के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के चहेतों को बेचा जा रहा है।

नौकरियों में नकल माफियाओं की पौ बारह
सोशल मीडिया में की गयी एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में नौकरियों पर नकल माफियाओं का कब्जा है। गरीब बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फारेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर गरीब जी-तोड़ मेहनत कर रहा है, लेकिन नौकरियां पैसे वालों को बेची जा रहा है। भर्ती हो या परीक्षाएं एक-एक करके रद्द हो रही हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी का पल्ला झाड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि रोजगार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खिलवाड़ आखिर कब तक होता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाम सरकार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

Related Articles

Back to top button