उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

महिलाओं को एक वर्ष में मिलेंगे तीन मुफ्त सिलेंडर : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जल्द ही महिलाओं को एक वर्ष में तीन मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य कर रही है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड जल्द लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़ी समस्त योजनाओं को धरातल पर उतारने की है।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके साथ आए रायपुर क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य के लिए यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून होगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

उत्तराखंड-1064 एप की शुरुआत
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड-1064 एप की शुरुआत की है। आने वाले समय में चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपये सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है। नए बजट में गरीब परिवार की महिलाओं के लिए जो तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा।

विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। सरकार ने राज्य के समग्र विकास को जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। रायपुर विधायक व प्रतिनिधियों ने रायपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button