उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

कनखल स्थित बजरंग बली के दरबार में रूस-यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल

यमकेश्वर। कनखल स्थित प्राचीन ‘मुकदमा जिताओ हनुमान मंदिर’ में पहली बार जीत के लिए नहीं बल्कि शांति और अपनों की सलामती के लिए अर्जी लगी है। जहां रूस अपने बम बर्षकों से यूक्रेन को नेस्तनाबूद कर देना चाहता है, वहीं रूस और यूक्रेन के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बजरंग बली के दरबार में मत्था टेककर दोनों देशों के मध्य युद्ध विराम के लिए बजरंग बली से प्रार्थना की।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

जंग के मैदान में जहां रूस और यूक्रेन भले ही इस समय एक-दूसरे को के खून के प्यासे हो रखे हों, लेकिन हरिद्वार पहुंचे दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने अमन चैन की शांति के लिए कनखल में बजरंग बली के दरबार पर पूजा-अर्चना की।

कई नामी हस्तियां लगा चुकी हैं अर्जी
यहां प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालु अपने मुकदमे जीतने के लिए अर्जी लगाकर बजरंग बली से प्रार्थना करते हैं। इससे पहले फिल्सुम स्नीटार सुनील दत्त और सलमान खान के पीए तक यहां अर्जी लगा चुके हैं। संजय दत्त के खिलाफ टाडा लगने पर सुनील दत्त हरिद्वार आए और मंदिर में प्रार्थना की जबकि सलमान खान के काले हिरण के शिकार के मुकदमे में उनके पीए मंदिर में प्रार्थना करने आए। कई नामी हस्तियां मंदिर में अपनी अर्जी लगा चुकी हैं।

यूपी के छठे चरण में कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button