खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

स्पैनिश ‘आंधी’ में उड़ी फ्रांस की सेना, स्पैनिश बुल के सींगों पर टंग गई वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम

स्पोर्ट्स टेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस का सफर समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली फ्रांस को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में उसकी टक्कर स्पेन से थी। स्पेन ने सेमीफाइनल को 2-0 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 2010 की चैंपियन स्पेन का यह फीफा विश्व कप में दूसरा फाइनल होगा। फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप में लगातार तीसरा फाइनल खेलना चाहती थी कि उनका सपना टूट गया।

पेनल्टी पर स्पेन ने पहला गोल दागा
स्पेन ने मैच के 22वें मिनट में ही बढ़त बना ली। टीम को पेनल्टी मिली और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने इसपर गोल दाग दिया। ओयारजाबल का यह टूर्नामेंट में 5वां गोल था। लुकास डिग्ने ने लामिन यमाल पर बॉक्स के अंदर फाउन किया था। इसकी वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली।

फ्रांस की विदाई, स्पेन की चढ़ाई!
पहले हाफ में बढ़त हासिल करने के बाद स्पेन ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। 58वें मिनट में दानी ओल्मो के साथ शानदार वन-टू पास खेलने के बाद पेड्रो पोरो ने बेहतरीन फिनिश के साथ गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया। इस गोल के बाद फ्रांस पर दबाव और बढ़ गया, जबकि स्पेन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।

90 मिनट के चक्रव्यूह में घुटने टेकने पर मजबूर हुआ पेरिस
फ्रांस की टीम लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। 2024 यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था। पिछले साल दोनों देशों के बीच नेशंस लीग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। उसमें भी फ्रांस को स्पेन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है। अब स्पेन का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्पेन 2010 में खिताब जीत चुका
2010 में स्पेन ने पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद से तीन टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन काफी साधारण था। 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2018 और 2022 में राउंड ऑफ 16 में सफर समाप्त हो गया था। तीनों टूर्नामेंट को मिलाकर उसे सिर्फ तीन ही जीत मिली थी। इस बार केप वेर्डे ने पहले ही मैच में स्पेन को गोल नहीं करने दिया और ड्रॉ पर रोक दिया। लेकिन उसके बाद टीम ने एक के बाद एक लगातार जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां स्पेन का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

स्पेन का फाइनल टिकट पक्का
अंतिम सीटी बजते ही स्पेन के खिलाड़ियों और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जबकि फ्रांस की टीम निराश नजर आई। इस जीत के साथ स्पेन फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा।

Related Articles

Back to top button