उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

यति नरसिंहानंद बोले, जामा मस्जिद जाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता

हरिद्वार। यति नरसिंहानंद ने कहा कि जामा मस्जिद जाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वह हर हाल में जामा मस्जिद जाएंगे और वो भी अकेले। उन्होंने कहा कि जब दूसरे वर्ग के लोग मुझे और नूपुर शर्मा को मरवाने की धमकियां देते हैं तब वैमनस्यता नहीं फैलती। कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए सरकार लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलना चाहती है।

गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद जाने के ऐलान के बाद एसडीएम गाजियाबाद ने उनको नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जामा मस्जिद जाने के कार्यक्रम को निरस्त करने को कहा गया है, जिसका यति नरसिंहानंद ने वीडियो जारी कर विरोध किया। और कहाकि 17 जून को वह हाल में दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे।

नोटिस में कहा गया है कि जामा मस्जिद में जाने से दो वर्गों में वैमनस्यता फैल सकती है। जवाब में यति नरसिंहानंद ने कहा कि लोग मुझे और नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं तब वैमनस्यता नहीं फैलती। उन्होंने कहा कि 17 जून को वह दिल्ली की जामा मस्जिद में कुछ कंप्यूटर और किताबें लेकर अकेले जायेंगे, ताकि वह देश के मौलानाओं को सच्चाई बता सकें, लेकिन सरकार ने मस्जिद जाने से रोकने के लिए नोटिस भेज दिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button