उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

पुलकित के पिता विनोद आर्य छुपते छुपाते पहुंचे वनंत्रा रिजार्ट, मुंह ढककर निकल लिए

Listen to this article

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल के अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य गंगा भोगपुर स्थित पुलकित की फैक्ट्री स्वदेशी ऑर्गेनिक फैक्ट्री पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक दिया। करीब 45 मिनट फैक्ट्री में रुकने के बाद वह फैक्ट्री से बाहर निकले और मीडिया वालों से नजरें बचाते हुए कार में बैठकर निकल लिए।

पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका
बुधवार को सुबह करीब 10.39 पर कार से विनोद आर्य वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंचे थे। उनके साथ कार में युवती और दो अन्य लोग सवार थे। जैसे ही वह फैक्ट्री के अंदर जाने को हुए वैसे ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें न्यायालय का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक लिया। विनोद आर्य ने पुलिसकर्मियों को न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए भीतर जाने की अनुमति के लिए कहा। लेकिन इस पर पुलिसकर्मी नहीं माने। इसके बाद विनोद आर्य ने फोन पर किसी अधिकारी से पुलिसकर्मियों की बात कराई। तब जाकर उन्हें अंदर जाने दिया गया।

कंपनी में हुए नुकसान का जायजा लेने आए थे इंश्योरेंस वाले
इस बीच सुबह 11.39 बजे हरियाणा नंबर की एक और कार जिसमे दो लोग बैठे हुए थे, वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंचती है। विनोद आर्य ने उन्हें इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया और फैक्ट्री में हुए नुकसान का जायजा लेने की बात कही। इसके बाद विनोद आर्य, युवती और स्वयं को इंश्यारेंस कंपनी के अधिकारी बताने वाले दो लोग सुबह 11.45 बजे फैक्ट्री में प्रवेश करते हैं। फैक्ट्री में 45 मिनट रुकने के बाद चारों बाहर निकल गये। बाहर निकलते हुए विनोद आर्य ने मुंह को रुमाल से ढका हुआ था। इस दौरान बाहर मीडिया वालों ने विनोद आर्य से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह फैक्ट्री में घुसने की अनुमति की बात कहते हुए कार में बैठकर मौके से निकल गए।

स्वदेशी आर्गेनिक फैक्ट्री सील नहीं की गई है। आगजनी के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा को देखते हुए तभी से पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकृत व्यक्ति के लिए फैक्ट्री में आवागमन पर कोई रोक-टोक नहीं है। न्यायालय ने भी इसके लिए निर्देशित किया है।
विनोद सिंह गुसाईं, थाना प्रभारी, लक्ष्मणझूला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button