उत्तराखंडक्राइमसामाजिकस्वास्थ्य

सतपुली के पास सड़क चौड़ी कर रही जेसीबी खाई में गिरी, चालक बाबूराम की मौत

सतपुली (कोटद्वार), 11 मई। पौड़ी में हाईवे पर सोमवार को सड़क चौड़ीकरण में जुटी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण में जुटी एक जेसीबी दोपहर तीन बजे करीब मल्ली सतपुली के पास 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में बाबूराम शर्मा (58) पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा निवासी काशीरामपुर कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ सतपुली ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।

Related Articles

Back to top button