उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

देहरादून पैनेसिया अस्पताल के ICU में आग लगने से एक महिला की मौत, कई पुलिसकर्मियों झुलसे

Listen to this article

देहरादून, 20 मई। राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आज सुबह 9:30 बजे ICU के लगे AC में आग लगने पूरे ICU में आग लग गई. अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची. वहीं गढ़वाल कमिश्नर और IG गढ़वाल भी अस्पताल पहुंचे. वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते आगजनी की घटना घटित हुई. इस घटना में एक महिला मरीज की मौत हो गई है.

ICU में भर्ती अन्य लोगों को कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद गढ़वाल कमिश्नर और आईजी गढ़वाल भी मौके पर पहुंच गए. घटना में 10 व्यक्ति घायल हुए हैं. एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है. वहीं, राहत व बचाव कार्य में लगे 3 पुलिसकर्मियों भी घायल हैं.

पैनेसिया हॉस्पिटल के ICU में आग की घटना सुबह करीब 9:20 के आसपास घटी. आग लगने की सूचना और फिर धुआं उठते देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. अस्पताल स्टाफ को लोगों ने मरीजों को वार्डों से बाहर निकाला गया. कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया.

आग लगने का कारण
प्राथमिक जांच के अनुसार आईसीयू में लगे एयरकंडीशनर में शार्ट सर्किट के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसके तुरंत बाद आग भड़क गयी और देखते ही देखते वेंटलेटर और फाल्स सीलिंड तक फैलगयी। एसी फटने से आईसीयू और अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में तेजी से गाढ़ा और जहरीला धुंआ भर गया, जिससे वहां भर्ती मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गयी।

सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर इस घटना की शुरुआत हुई. आईसीयू की फाल सीलिंग में लगे AC से इसकी शुरुआत हुई. इसकी क्या वजह रही यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि, अग्निशमन की टीम 6 मिनट के भीतर यहां पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था. जब यह घटना हुई तो अस्पताल में कुल 14 लोग थे, जिन्हे यहां से शिफ्ट किया गया है. कुछ मरीजों को कैलाश हॉस्पिटल भेजा गया है और कुछ को दून हॉस्पिटल भेजा गया है.
– विनय शकर पांडे, गढ़वाल कमिश्नर 

हालांकि, कैलाश हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि एक महिला उनके पास डेड अवस्था (Brought Dead) में आई थी. इस महिला की मौत प्रथम दृष्टया धुएं में दम घुटने और जलने से लग रही है. हालांकि, असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगी. जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम वीरवती (60 वर्षीय) निवासी कांवली, बल्लीवाला देहरादून बताया गया है.

वहीं, इस घटना के बाद अस्पतालों में सेफ्टी चेक को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हॉस्पिटल में सेफ्टी चेक और लपरवाही को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने साफ किया कि सरकार के सख्त निर्देश हैं कि अस्पतालों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अस्पतालों का समय-समय पर ऑडिट किया जाता है और इस घटना की भी सख्त जांच की जाएगी.

चीफ फायर अधिकारी अभिनय त्यागी ने कहा कि,‘आग की घटना पर पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की होती है और इसी प्रोटोकोल के अनुसार आज की कार्रवाई की गई. आग की घटना की वजह से किसी की जनहानी नहीं हुई है.”

घायल व्यक्ति:
राहुल कुमार (32 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर.
मुकेश पुत्र (42) रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश.
शंभू दास (45) पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार.
गौरी (ढाई साल) पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर.
दौलत सिंह (45) पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली.
बेबी उर्फ पायल (नवजात) निवासी अज्ञात.
संगीता देवी पता अज्ञात.
खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार.
नित्यानंद (42) पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार.
निहाल (69) पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती).

घायल पुलिसकर्मी:-सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक)., कांस्टेबल बृजमोहन रावत (थाना नेहरू कॉलोनी). कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी).

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button