उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

नैनीताल के कैंची धाम क्षेत्र में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोग और ड्राइवर की मौत

Listen to this article

नैनीताल, 21 मई। उत्तराखंड के नैनीताल में कार हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा भवालीगांव बाईपास पर हुआ है. कार सवार सभी 5 लोगों की मौत की प्रशासन ने पुष्टि की है. सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है.

बताया जा रहा है कि भवाली स्थित ढैला गांव के पास एक यूपी नंबर की कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. सभी पर्यटक लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे. लेकिन कैंची धाम क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

कैंची धाम क्षेत्र में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, पूरा परिवार खत्म
कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कार को खाई में गिरते देखा. जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा. जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है सभी लोग बीते 19 मई को नैनीताल घूमने पहुंचे थे और आज 21 मई को कैंची धाम क्षेत्र से लगे भवाली गांव में अपने किसी परिचित के घर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में पिता, पुत्र, मां, बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई.

मृतकों का विवरण-
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष) निवासी खटीमा, उधमसिंहनगर.
सीमा चुफाल (45), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल.
वासु चुफाल (19) पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल.
रावी चुफाल (12) पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल.
अनुज कुमार मिश्रा (वाहन चालक) पुत्र रमा सागर मिश्रा, 33 वर्ष, निवासी- लखनऊ, उत्तर प्रदेश.

कार यूपी के लखनऊ की है. कार सवार लोगों की पहचान मूल रूप से उधम सिंह नगर के खटीमा के चुफाल लोगों के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहते हैं. हादसे में दो मृतक पति-पत्नी हैं जबकि 12 और 19 साल के उनके दो बच्चे भी शामिल हैं.
रविकांत सेमवाल, सीओ, नैनीताल

तेज आवाज के बाद सब कुछ शांत हो गया
बृहस्पतिवार को भवाली-सेनिटोरियम रोड पर सब कुछ अन्य दिनों की तरह ही सामान्य चल रहा था। ट्रैफिक अपनी रफ्तार पर दौड़ रहा था। कई पर्यटक अपनी गाड़ियों से प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेते हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन किसे पता था कि यह सामान्य दिन दुखद दिन में बदलने वाला है। दोपहर के दो बजे ही थे कि पर्यटकों की एक कार अचानक भवाली-सेनिटोरियम रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई और फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया। पांच जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। एक जिंदगी अभी मौत से लड़ रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button