क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

जबलपुर जिला कोर्ट में ट्विशा के पति समर्थ का सरेंडर, बार काउंसिल ने सस्पेंड किया लाइसेंस

Listen to this article

जबलपुर, 22 मई। देश में इस समय चल रहे हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट आया है. जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स के डॉक्टर ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेंगे. यह पोस्टमार्टम भोपाल में ही किया जाएगा. इसके साथ ही आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया है. जबलपुर जिला अदालत में समर्थ सिंह ने सरेंडर किया है. जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस भोपाल लेकर गई.

जबलपुर जिला कोर्ट में समर्थ ने किया सरेंडर
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह जो इतने दिनों से फरार चल रहे थे, वह शुक्रवार शाम को जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचे. जहां समर्थ सिंह ने सरेंडर किया है. इस दौरान समर्थ सिंह काला चश्मा, सिर पर टोपी और गले में गमछा डाले नजर आए. समर्थ मीडिया से बचते नजर आ रहे थे. वहीं मीडिया लगातार समर्थ से सवाल पर सवाल पूछे जा रही थी. इस बीच समर्थ अपने वकील के कानों में कुछ कहते भी नजर आए. इसके बाद उन्हें दूसरे कमरे में ले जाया गया. जिसके बाद पुलिस ने समर्थ को हिरासत में लिया.

बता दें इससे पहले हाईकोर्ट में समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत को लेकर याचिका दायर की थी, वो वापस ले ली थी. वहीं गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए जो याचिका लगाई गई थी, वह सोमवार के लिए लिस्ट की गई है. इसमें नोटिस जारी हो गए हैं.”

समर्थ को वकालत करने से किया निलंबित
बार काउंसिल ने कहा कि मामले की गंभीरता, पत्नी की संदिग्ध मौत में वकील पति की कथित भूमिका, आपराधिक मामला दर्ज होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल अंतरिम कार्रवाई जरूरी हो गई थी. आदेश के मुताबिक अधिवक्ता समर्थ सिंह को अगली सुनवाई और अनुशासनात्मक समिति के अंतिम निर्णय तक तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान वह देश के किसी भी न्यायालय, ट्रिब्यूनल, प्राधिकरण या कानूनी मंच पर पेश नहीं हो सकेंगे. साथ ही वह किसी मामले में पैरवी, वकालतनामा दाखिल या स्वयं को प्रैक्टिस करने का अधिकार प्राप्त अधिवक्ता भी नहीं बता सकेंगे.

ट्विशा की बहन बोली-आखिर पुलिस क्यों नहीं थी साथ
समर्थ के सरेंडर पर ट्विशा की बहन मीनाक्षी ने कहा कि उसके साथ कोई पुलिस क्यों नहीं थी. जबलपुर जिला कोर्ट वह वकीलों के जरिए जा रहे हैं, उसके साथ आखिर पुलिस क्यों नहीं थी. हर जगह मीडिया पहुंचकर दिखा रहा है कि ये रहा समर्थ सिंह. वह आखिर खुलेआम कैसे घूम सकता है. वहीं ट्विशा की एक रिश्तेदार ने कहा जिस तरह से वह कोर्टरूम में खुलेआम घूम रहा था, ऐसा हो ही नहीं सकता है कि कोर्ट में कोई पुलिस मौजूद न हो. इनका क्या गेम चल रहा है, हमें पता नहीं है. वहीं सीबीआई जांच के लिए एमपी सरकार का भी आभार जताया.

ट्विशा शर्मा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम की मिली मंजूरी
जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा के परिजनों को राहत दी है. कोर्ट में मौजूद एडवोकेट जयदीप कौरव ने बताया कि हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मंजूरी दे दी है. साथ ही ट्विशा शर्मा की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.

माइनस 80 डिग्री (-80) डिग्री में शव रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स के डॉक्टर भोपाल आकर ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम करेंगे. वहीं सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा दोबारा पोस्टमार्टम से कोई आपत्ति नहीं होने की बात कोर्ट में कही थी. पोस्टमार्टम को लेकर समर्थ के वकील मृगेंद्र सिंह ने कोर्ट में कहा कि “दोबारा पोस्टमार्टम से प्रदेश के डॉक्टरों से भरोसा उठ जाएगा.

एमपी सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की
वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. जिसके बाद माना जा रहा है कि बहुत जल्द यह केस सीबीआई के हाथ में जा सकता है. वहीं सरकार के इस फैसले से ट्विशा के परिजनों को थोड़ी राहत मिली है.

मीडिया के सवालों से आपा खो बैठे गिरिबाला सिंह के वकील
इस दौरान गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज जब कोर्ट के लिए जा रहे थे, तो मीडिया के सवालों से परेशान होकर वे अपना आपा खो बैठे और अपनी कार पर जोर-जोर से हाथ पीटने लगे. पत्रकार उनसे ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े सवाल लगातार पूछ रही थी. जिस पर वे झुंझला उठे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button