उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

खोह नदी किनारे प्रशासन ने तीन अवैध फाउंडेशन और एक निर्माणाधीन भवन किया ध्वस्त

Listen to this article

कोटद्वार, 30 मई। खोह नदी तट क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध फाउंडेशन और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम कोटद्वार की टीम शामिल रही।

निर्धारित समयावधि समाप्त होने पर की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार ग्राम बिशनपुर स्थित खोह नदी किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग द्वारा जांच की गई। राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी सनेह की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से मौके पर पहुंचकर तीन अवैध फाउंडेशन और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : एसडीएम
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजकीय भूमि, सार्वजनिक परिसंपत्तियों, नदी तटों तथा आमजन के आवागमन के मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण, नोटिस और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए जनपदभर में अभियान लगातार चलाया जा रहा है। भविष्य में भी अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button