200वें मैच में अर्जेंटीना के Lionel Messi ने हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला

स्पोर्ट्स डेस्क। लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगा दी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 17वें, 60वें और 76वें मिनट पर गोल दागे। वह 78वें मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर चले गए।
उनके इस प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया और अर्जेंटीना की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। इतना ही नहीं, सिर्फ इस विश्व कप में अपनी पहली हैट्रिक ही नहीं, बल्कि मेसी ने कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए।
छठा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर
इस मुकाबले ने मेसी को एक और ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया. वह वर्ल्ड कप इतिहास में छह संस्करण खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा वह दक्षिण अमेरिका के पहले पुरुष फुटबॉलर और दुनिया के केवल तीसरे पुरुष खिलाड़ी बने, जिन्होंने 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026)
Lionel Messi का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनके नाम अब 16 गोल हो गए हैं। इस तरह उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच से पहले वह उनके रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे थे, लेकिन हैट्रिक लगाकर उन्होंने इस अंतर को खत्म किया। मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह कमाल किया हैं।
20 साल बाद फिर 16 जून को मेसी का कमाल
17वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल ने शानदार थ्रू बॉल खेली. मेसी ने डिफेंडरों के दबाव के बावजूद गेंद को शानदार अंदाज में टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया. अल्जीरियाई गोलकीपर लुका जिदान के पास कोई जवाब नहीं था. यह गोल कई मायनों में खास था. ठीक 20 साल पहले, 16 जून 2006 को मेसी ने सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप गोल किया था. अब उसी तारीख पर उन्होंने एक और ऐतिहासिक अध्याय लिख दिया.
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
38 साल की उम्र में हैट्रिक लगाकर मेसी फीफा विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2018 में 33 वर्ष की उम्र में हैट्रिक) का रिकार्ड तोडा।
अर्जेंटीना को 3-1 से दिलाई जीत
ब्रेक के बाद मेसी ने अर्जेंटीना की ओर से शानदार खेल खेलते नजर आए। मैच की शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों के एक-एक गोल ऑफसाइड के चलते रद कर दिए गए। इसके बाद अर्जेंटीना ने खेल पर पकड़ बनाई और कप्तान मेसी ने जादुई अंदाज में पहला गोल दाग दिय। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बनाई।
विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप 4 खिलाड़ी
अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 16 गोल
जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज 16 गोल
ब्राजील के रोनाल्डो 15 गोल
फ्रांस के किलियन एम्बापे 14 गोल।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस हैट्रिक के साथ मेसी ने कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
– वर्ल्ड कप में अब उनके नाम 16 गोल और 8 असिस्ट यानी कुल 24 गोल योगदान हैं.
– उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के 21 गोल योगदान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
– लगातार पांच वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.
– वर्ल्ड कप में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से उनके गोलों की संख्या पांच हो गई, जो पिछले छह दशकों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है.
– क्लब और देश के लिए उनके करियर का यह 911वां गोल योगदान रहा.



