उत्तराखंडशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

ग्राफिक ऐरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से ऋषिकेश से देहरादून तक निःशुल्क रोगी बस सेवा शुरू

Listen to this article

ऋषिकेश, 2 जुलाई 26 परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष एवं स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में गुरुवार को ऋषिकेश से देहरादून तक निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। ग्राफिक ऐरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वीरभद्र महादेव मंदिर, बैराज ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर महंत रघुवीर गिरि महाराज, ऋषिकेश नगर निगम के महापौर, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शम्भू पासवान, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया सहित कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोगी की सेवा ईश्वर की प्रत्यक्ष आराधना : चिदानन्द सरस्वती
अपने संबोधन में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि रोगी की सेवा ईश्वर की प्रत्यक्ष आराधना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ऐसी व्यवस्थाएं भी जरूरी हैं, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाएं। उनके अनुसार कई बार अस्पताल तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयां मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती हैं और यह निःशुल्क बस सेवा ऐसे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनेगी।

आने वाले समय में यह बस सेवा उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी होगी शुरू
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह जनहित को समर्पित है। इसके माध्यम से ऋषिकेश से देहरादून स्थित अस्पताल तक मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों तक भी किए जाने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज और सेवा संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button