खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

रोनाल्डो की ‘अधूरी दास्तान’, पुर्तगाल के सफर के साथ ही खत्म हुई आखिरी वर्ल्ड कप की जंग

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल की फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में पुर्तगाल की टक्कर स्पेन से थी। 2010 की विजेता स्पेन ने मैच को 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फीफा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। यह मैच अर्लिंगटन में खेला गया और इसी के साथ 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप सफर पूरा हुआ. मैच के बाद रोनाल्डो का चेहरा उदास था लेकिन उन्होंने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया.

रोनाल्डो का वो सपना जो सपना ही रह गया
पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए। मैच की फाइनल व्हिसिल बजने के बाद रोनाल्डो के आंखों में आंसू थे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का यह छठा फीफा विश्व कप था। वह एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए। 41 साल के रोनाल्डो का अगले फीफा विश्व कप में खेलना लगभग असंभव है।

रोनाल्डो ने 2006 में सेमीफाइनल खेला था
रोनाल्डो छह वर्ल्ड कप में खेले हैं। उनका सबसे अच्छा नतीजा 2006 में अपने पहले टूर्नामेंट में आया था। तब पुर्तगाल की टीम ने सेमीफानल तक का सफर तय किया था। तब फ्रांस के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी थी।

41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप में माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में वह उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए। पुर्तगाल के लिए 5 मैचों में रोनाल्डो ने तीन गोल तो किए। इसमें दो गोल पहली बार टूर्नामेंट खेल रहे उज्बेकिस्तान के खिलाफ था। एक गोल उन्होंने पेनल्टी पर क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मैच में मारा था।

इंजरी टाइम में हुआ एकमात्र गोल
स्पेन और पुर्तगाल का मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में जाता दिख रहा था। 90 मिनट के बाद स्कोर 0-0 था लेकिन इंजरी टाइम में स्पेन के सब्स्टिट्यूट मिकेल मेरिनो ने मैनच विनिंग गोल दागा। फेरान टोरेस ने मेरिनो को एक ‘थ्रू बॉल’ दी, जिसे मेरिनो ने आसानी से कोस्टा के पास से गोल में बदल दिया। स्पेन के खिलाफ इस फीफा विश्व कप में अभी तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई है।

16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में स्पेन
स्पेन 2010 की फीफा विश्व कप विजेता है। उनके साथ से खेले गए तीन टूर्नामेंट में टीम क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। चैंपियन बनने के 16 साल बाद स्पेन की टीम फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। शुक्रवार को उसका क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। कैलिफोर्निया के इंगलवुड में होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन का सामना अमेरिका और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button