देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

बिना CUET वालों के लिए भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, घर बैठे मिलेगी BSc-MBA जैसी डिग्री

Listen to this article

नई दिल्ली, 15 जुलाई, 26. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) को देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में गिना जाता है। देशभर से लाखों छात्रों हर साल डीयू में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देते हैं। सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को डीयू के मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है। लेकिन जिन छात्रों का सीयूईटी स्कोर काफी कम या किन्हीं वजहों से सीयूईटी में बैठने वाले भी डीयू में पढ़ सकते हैं। एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बिना CUET डीयू में कैसे मिलता है एडमिशन?
दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अनिवार्य है, लेकिन अगर किसी छात्र का सीयूईटी स्कोर बहुत कम है या एंट्रेंस एग्जाम नहीं दिया है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र यहां बताए गए तरीकों से डीयू में सीधे एडमिशन ले सकते हैं।

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL)
छात्रों को कोई एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं होती, वे सीधे एडमिशन ले सकते हैं। ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 12वीं के मार्क्स देखे जाते हैं। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन के मार्क्स देखे जाते हैं। एसओएल से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को रेगुलर कॉलेज आने की जरूरत नहीं होती। शनिवार या रविवार को डीयू के चुनिंदा कॉलेजों में क्लास लगती हैं।

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL)
यह डीयू से शॉर्ट-टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स करने का अच्छा तरीका है। डीयू के कई कॉलेजों में प्रोफेशनल, वोकेशनल और शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका मिलता है। स्टूडेंट्स 1 महीने से लेकर 1 साल तक वाले कोर्स सकते हैं। इनमें अधिकतर दाखिले 12वीं के अंकों के साथ ‘पहले आयो-पहले पाओ’ के आधार पर भी होते हैं।

नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB)
यह ऑप्शन सिर्फ दिल्ली में रहने वाली छात्राओं के लिए होता है। लड़कियां, बिना सीयूईटी स्कोर के सिर्फ 12वीं के बेस्ट फॉर विषयों के मार्क्स के आधार पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इनकी क्लासेस भी सप्ताह में शनिवार या रविवार को डीयू के चुनिंदा कॉलेजों में लगती हैं।

24 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यू एजुकेशन (DDCE) के अंतर्गत आने वाले SOL और COL एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स DU SOL एडमिशन पोर्टल admission. uod. ac. in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि पहली कट-ऑफ 27 जुलाई को जारी की जाएगी।
डीयू यूजी ओपन के लिए अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें-https://ugadmission.oldcdu.ac.in/student/register

महत्वपूर्ण तारीखें
डीयू एसओएल रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट-24 जुलाई 2026
पहली कट-ऑफ जारी-27 जुलाई
एडमिशन प्रोसेस-28 से 30 जुलाई 2026 तक
फीस जमा करने की लास्ट डेट-1 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक
दूसरी कट-ऑफ जारी -3 अगस्त 2026
तीसरी कट-ऑफ जारी-10 अगस्त 2026
स्पेशल कट-ऑफ जारी-17 अगस्त 2026
पूरा शेड्यूल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-https://ugadmission.oldcdu.ac.in/student/register

दो नए कोर्स- MBA (हेल्थकेयर) और B. Sc. (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस
COL की डायरेक्टर पायल मागो ने बताया कि SOL 2026-27 एकेडमिक सेशन से दो नए कोर्स MBA (हेल्थकेयर) और B. Sc. (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि इस साल एडमिशन पोर्टल में एक खास WhatsApp API इंटीग्रेशन फीचर शुरू किया गया है। इस पहल के तहत, स्टूडेंट्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) और एडमिशन से जुड़े अपडेट मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button