उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

कोटद्वार में 16 को रोजगार मेला, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार की कंपनियां लेंगी हिस्सा

कोटद्वार, 8 अगस्त, 26. जिला प्रशासन एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार की करीब 15 कंपनियां हिस्सा लेंगी
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार क्षेत्र की करीब 10 से 15 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। कंपनियों की ओर से लगभग 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले का आयोजन राजकीय इंटर कालेज, कोटद्वार में किया जायेगा।

हाईस्कूल से डिप्लोमा होल्डर तक ले सकते हैं हिस्सा
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई के फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और प्लंबर ट्रेड, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, बीटेक/एमटेक मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल, बीबीए, एमबीए, स्नातक तथा बीएससी/एमएससी केमिस्ट्री सहित विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा (सीवी) की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट आकार के दो फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां तथा सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र लाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी कार्यालय दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 9927477709, 9917250670 एवं 8171307685 पर प्राप्त की जा सकती है। सेवायोजन विभाग ने जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button