उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा गिरफ्तार, एसआईटी की कार्रवाई

कानपुर। बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर में हुई हिंसा में एसआईटी का दायरा और बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अन्य संदिग्धों पर भी जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो सकती है।

कानपुर में तीन जून को भड़की हिंसा के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्तार बाबा ने हिंसा में पंडिंग की थी। बाताया जा रहा है हयात जफरस हाशमी की अपनी संस्था है, जिसके लिए वह बाबाबिरयानी से फंड लेता था। मुख्तार बाबाबिरयानी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसआईटी के रडार अभी और भी कई संदिग्धों की सूची है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

जांच एजेंसियों की पूछताछ में हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने कई बड़े नामों का खुलासा किया था। उन्हीं नामों में एक बाबा का नाम भीड़ को फंडिंग करने के लिए जुड़ा था। बाबा भीड़ इकट्ठा करने के लिए फंडिंग करता था। बाबा बिरयानी ने पत्थरबाजी करने के लिए बुलाए गए किराये के लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और पैसे देकर उनकी मदद की थी। इसके अलावा शत्रु संपत्ति और प्राचीन मंदिर के एक हिस्से पर कब्जा कर बिरयानी की दुकान खोलने के मामले में भी बाबा का नाम आ चुका है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button