क्राइमबड़ी खबर

इंसानियत शर्मसार: लखनऊ में दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म

हे भगवान! देश में कहीं भी बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सामने आया है, जहां छह महीने की दुधमुंही और 10 साल की मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया। दुधमंही की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मूल रूप से पटना निवासी एक परिवार के लोग सआदतगंज अंबरगंज में किराए पर रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। वह चूड़ी का कारोबार करता है। रविवार रात को परिवार की 6 महीने की बच्ची की मां खाना बना रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के बहाने से गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खिलाते-खिलाते वह अपने घर लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों पर दुष्कर्म और पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है
वहीं, पिछले 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में जब 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो पड़ोस में रहने वाला शमशाद उसे टाफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बच्ची बदहवास जब घर पहुंची तो परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की कार्यवाई की गई है।

 

Related Articles

Back to top button