क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, 13 मौत, रेस्क्यू जारी

धनबाद। कोयला खदान में दर्दनाक हादसा होने से 13 लोगों के मरने की खबर है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड के धनबाद जिले में कोयले का अवैध धंधा युद्धस्तर पर जारी है। झारखंड के धनबाद जिले में कोयले की खदान में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खदान में उतरे मजदूर चालकर गिरने से दब गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना निरसा के गोपीनाथपुर ओपीसी दहीबारी और कापासारा में हुई। धंसे हुए तीन चालों में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी राहत कार्य जारी है। कई लोग नीचे दबे हुए हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button