उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर

ऋषिकेश। एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें कल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। बता दें कि कल सड़क हादसे में एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उनके चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

एम्स ऋषिकेश की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उपजिलाधिकारी संगीता कनौजिया का सेचुरेशन लेवल कम होने के कारण और उन्हें सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स ऋषिकेश के जनसम्पर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एसडीएम संगीता के इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स ऋषिकेश के ट्रामा चिकित्सकों ने उनकी कई जांचें और एमआरआई की थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में कराया गया भर्ती
बीते मंगलवार को हरिद्वार में सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्सर (हरिद्वार) की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

चिकित्सकों का दल लगातार निगरानी पर
बीते रोज सड़क दुर्घटना के बाज जब एसडीएम कनौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया था तो शुरुआती जांचों में उनमें सर्वाइकल स्पाइन इंज्यूरी पाई गयी थी। संस्थान के पीआरओ के अनुसार उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गर्दन, छाती और सिर में हैं गंभीर चोटें
चिकित्सकों की जांच के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट के अनुसार उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में काफी गंभीर चोटें पाई गयी हैं। इसके अलावा उनके एक हाथ की हट्टी भी टूटी पाई गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button