उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड में वन दरोगा बनने के लिए अब इंटरमीडिएट नहीं बल्कि ग्रेजुएट होना जरूरी

Listen to this article

देहरादून, 30 अप्रैल। उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों को धार देने में लग गयी हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार युवाओं को जोड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं. इस दिशा में प्रदेश सरकार ने एक मास्टर स्ट्रोक निर्णय लिया है. जिसके तहत, उत्तराखंड सरकार ने वन दरोगा भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. गुरुवार को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान वन दरोगा भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता और उम्र आहर्ता संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

वन दरोगा के लिए अब स्नातक जरूरी
उत्तराखंड में अभी तक वन दरोगा भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट थी. जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर स्नातक कर दिया है. यानी अब ग्रेजुएशन कर चुके युवा ही वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे. कैबिनेट के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. इस फैसले के जरिये धामी सरकार युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है.

अधिकतम आयु 21 से बढ़ाकर 35 की गयी
इसके अलावा अभी तक आवेदन के लिए उम्र की आहर्ता, कम से कम 18 साल से अधिकतम 28 साल थी. जिसमें राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए उम्र की आहर्ता को 21 साल से अधिकतम 35 साल कर दिया है. ऐसे में अब 35 साल तक के युवा भी वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. http://देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

वन दरोगा में भर्ती होने के लिए युवाओं की हाइट और सीने की माप की आहर्ता भी निर्धारित है. पुरुष वर्ग के लिए हाइट 163 और महिला वर्ग के लिए हाइट 150 सेंटीमीटर है. इसके साथ ही दोनों वर्गों के लिए सीना फुलाने पर 5 सेंटीमीटर विस्तार होना चाहिए. अनुसूचित जनजातियों और गोरखा, नेपाली, आसामी, लदाखी, सिक्किम, भूटानी, गढ़वाल, कुमाऊंनी, नागा और अरुणांचल प्रदेश लाहुल एवं स्पिति और मेघालयी अभ्यथियों की दशा में न्यूनतम हाइट के मानकों में छूट भी है. ऐसे पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हाइट का मानक 152 सेमी. और महिला अभ्यर्थियों के लिए 145 सेमी. है. शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत, अधिकतम 4 घंटे में पुरुष वर्ग को 25 किलोमीटर की दौड़ और महिला वर्ग के लिए 14 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित है.

उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन किए जाने को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई है. नियमावली में किए गए संशोधन के तहत, वन दरोगा की भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता को इंटरमीडिएट से बढ़कर स्नातक कर दिया गया है. इसके साथ ही वन दरोगा की मिनिमम आयु सीमा को 18 साल से बढ़कर 21 साल और अधिकतम आयु सीमा को 28 साल से बढ़कर 35 साल कर दिया गया है. इसके साथ ही वन आरक्षी की आयु सीमा को मिनिमम 18 साल से अधिकतम 25 साल तक कर दिया गया है.
शैलेश बगौली, मुख्यमंत्री सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button