उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में क्षतिग्रस्त डाट पुलिया के पुनर्निर्माण को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी

Listen to this article

यमकेश्वर, 1 मई। जनहित से जुड़ी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम पंचायत काण्डा के बीरोंबाड़ी तोक में स्थित क्षतिग्रस्त डाट पुलिया के पुनर्निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और विशेषकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय दियोड़ के छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन एवं तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित किया गया। प्राप्त प्राक्कलन के अनुसार पुलिया के पुनर्निर्माण हेतु लगभग 4.06 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने बिना विलंब स्वीकृति प्रदान कर दी, जिससे कार्य शीघ्र शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button