टिकट विवाद और प्रोटोकाल की वजह से बेंगलुरु के हाथ से फिसला IPL फाइनल मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने बुधवार 6 मई को आईपीएल 2026 के प्लेआफ और फाइनल मैच के वैन्यू की घोषणा करते हुए एक बड़ाा फैसला लिया है। (IPL) के फाइनल समेत प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसके अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाएगा. BCCI ने मंगलवार को पुष्टि की कि क्वालिफायर 1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 दोनों ही न्यू चंडीगढ़ में होंगे. इसके बाद टूर्नामेंट का समापन अहमदाबाद में होगा.
क्यों बदला गया वेन्यू
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में आपरेशनल और लाजिस्टिकल कारणों का हवाला दिया है। बोर्ड के अनुसार, स्थानीय एसोसिएस और अधिकारियों की कुछ मांगें बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोक्ल के दाायरे से बाहर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के विधायकोों द्वारा मुफ्त टिकटों की अत्यधिक माांग और उससे जुड़े विवाद ने इस फैैसले में अहम भूमिका निभाई है।
IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल
अब प्लेऑफ तीन जगहों पर खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद मिलकर करेंगे.
क्वालीफायर 1 – 26 मई– धर्मशाला (HPCA स्टेडियम)
एलिमिनेटर– 27 मई– न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर स्टेडियम)
क्वालीफायर 2– 29 मई– न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर स्टेडियम)
फाइनल– 31 मई– नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
बेंगलुरु से छीनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी
बता दें कि इससे पहले यह तय था कि बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा. लेकिन बीसीसीआई ने इस अब अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया है. हालांकि बोर्ड ने इस फैसले के पीछे की वजह ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल कारणों को बताया है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कर्नाटक के विधायकों के लिए मुफ्त IPL टिकटों को लेकर हाल ही में जो विवाद हुआ था, उसने भी पर्दे के पीछे इस फैसले में अहम भूमिका निभाई है.
पुरानी परंपरा के खिलाफ
BCCI के इस फैसले से बेंगलुरु न सिर्फ फाइनल की मेजबानी से चूकेगा, बल्कि उसे प्लेऑफ का कोई भी मैच खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा. यह IPL की उस पुरानी परंपरा के खिलाफ है, जिसके तहत मौजूदा चैंपियन टीम को खिताबी मुकाबले की मेजबानी का अधिकार मिलता है.
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल
इस सीजन पंजाब किंग्स, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान अंक तालिका के टॉप फोर में अपना कब्जा जमाया हुआ है. पंजाब 9 मचै में 13 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी उतने ही मैच के बाद 12 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. जबकि हैदराबाद और राजस्थान 10-10 मैच के बाद 12 प्वाइंट्स के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं.
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन फैसले से नाराज
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन KSCA ने इस फैसले पर गहरी निराशा व्यक्त की है। एसोसिएशन का कहना है कि वे प्लेआफ की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार थे और बीसीसीआई ने स्थान परिवर्तन के ठोस कारणों के बारे में उन्हें औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।



