उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सितारगंज में सिसौना नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास, हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

Listen to this article

खटीमा, 17 मई। सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर लंबे सीसी पुल का शिलान्यास किया. लगभग 11.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल शक्तिफार्म को सीधे सिडकुल से जोड़ेगा. जिससे करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी.

क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सिसौना नदी पर बनने वाला पुल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का विधिवत शिलान्यास किया. लगभग 11 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. शक्तिफार्म पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया.

क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. पुल बनने के बाद शक्तिफार्म से सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लोगों को लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे समय और ईंधन की बचत के साथ-साथ आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती होगा.

सितारगंज, ऊधम सिंह नगर में 11 करोड़ से बने शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास कर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार एवं आवागमन की सुविधाओं को नई गति प्रदान करेगा।

प्रह्लाद पलसिया में एक्वा पार्क का 75 प्रतिशत कार्य पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों से लेकर सुदूर गांवों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है, जबकि प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एक्वा पार्क का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है. इसके साथ ही सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, मोटर मार्गों के निर्माण और मल्टीस्टोरी पार्किंग जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है.

जनपद ऊधम सिंह नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार, नकल माफिया और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार राज्य की संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button