उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

धामी ने कुमाऊं दौरे पर हल्द्वानी और खटीमा में कई विकास कार्यों का किया लोकर्पण

Listen to this article

हल्द्वानी/खटीमा, 25 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के दौरे पर है. सोमवार 25 मई को सीएम धामी ने हल्द्वानी और खटीमा में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. हल्द्वनी में जहां सीएम धामी ने अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया तो वहीं खटीमा की जनता को 89 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी.

सीएम धामी का पहला दौरा हल्द्वानी का था. हल्द्वानी में सीएम धामी ने अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया. करीब 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और सरकार उनकी सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है.

समाज को सही दिशा देने में मीडिया की अहम भूमिका: धामी
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत आधार हैं और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है. उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. नया मीडिया सेंटर बनने से कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को समाचार संकलन और संवाद के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त बेहतर स्थान मिलेगा. उन्होंने सूचना विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सूचना महानिदेशक के विशेष प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब धरातल पर उतर रही है.

खटीमा में जनता को 89 लाख विकास कार्यों की सौगात
खटीमा के लोगों को सीएम धामी ने 89 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है. सीएम धामी ने खटीमा के ब्लॉक परिसर में हाईटेक दीदी की लाइब्रेरी व्यायाम शाला सहित विकास कार्यों का लोकार्पण किया. सीएम ने लाइब्रेरी में आए छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्र बेहतर तैयारी कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नवीनीकृत और आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन का भी लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button