उत्तराखंडखेलबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पौड़ी के रामलीला मैदान से सीएम धामी का शंखनाद, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव

Listen to this article

पौड़ी, 15 जून। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को पौड़ी को विकास, विज्ञान और संस्कृति की बड़ी सौगात देते हुए आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की।

विज्ञान, शिक्षा एवं नवाचार का आधुनक केंद्र बनेगा विज्ञान संग्रहालय
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित नव विकसित विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन करते हुए कहा कि यह केवल संग्रहालय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान शिक्षा एवं नवाचार का आधुनिक केंद्र बनेगा। उन्होंने संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक मॉडलों, प्रदर्शनों और शिक्षण व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की भावना विकसित होगी।

सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं का सशक्त माध्यम बनेगा कंडोलिया महोत्सव
इसके बाद मुख्यमंत्री कंडोलिया मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। रामलीला मैदान में आयोजित जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।

110 करोड़ की सौगात
इस अवसर पर सीएम ने पौड़ी के लिए करीब 110 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

विकास और विरासत का मंत्र
अपने संबोधन में धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ‘विकास और विरासत’ दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ हा है। उन्होंने स्थानीय स्वरोजगार, होमस्टे, मिलेट मिशन और ‘हाउस ऑफ हिमालय’ जैसे प्रयासों को अंतिम छोर तक पहुंचाने का बात दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क, खेल, पर्यटन, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं विकास को नई दिशा देंगी। सिंगटाली में गंगा नदी पर पुल निर्माण, विभिन्न मोटर मार्गों का सुधारीकरण, पौड़ी नगर सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं का विस्तार तथा विज्ञान संग्रहालय जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक दिलीप रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button