देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें

भोपाल। पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो। पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना ही नाजुक भी होता है। विश्वास और भरोसा पतिि-पत्नी के रिश्ते की नींव को मजबूत बनाता है। दोनों के बीच जितना विश्वास होता है, रिश्ता उतना ही गहरा और मजबूत होता है। इसका एक सुंदरर उदाहरण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पत्नी साधना सिंह को सड़क किनारे भुट्टा खिलाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पत्नी को भुट्टा खिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क किनारे पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिलाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सीएम पत्नी साधना सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर भुट्टा खाते दिख रहे हैं। वह पत्नी साधना सिंह को अपने हाथ से भुट्टा खिला रहे हैं।

वीडियो ट्वीट कर सीएम ने शायराना अंदाज में लिखा कि, ‘आसमान में बादल छाये हों, रिमझिम फुहारें पड़ रही हों, ठंडी-ठंडी हवा चल रही हो, सामने झरना बह रहा हो और सिगड़ी पर सिके भुट्टे मिल जाएं, तो फिर रुका नहीं जाता।’

वीडियो में आसपास खड़े लोग मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का वीडियो बनाते हुए फोटो खींचते दिख रहे हैं। वीडियो में वह भुट्टे बेचने वाले युवक से पूछते हैं कि कितने का है। इस पर युवक उनको जवाब देता है कि अरे हो गये सर। इस पर सीएम कहते हैं ऐसे कैसे हो गये।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button