देहरादून में बंटवारा 1947 फिल्म के विरोध में हिंदू रक्षा दल का जमकर प्रदर्शन, जलाये पोस्टर

देहरादून, 18 अगस्त, 26. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित न्यू अंपायर सिनीमा हॉल मे फिल्म के पोस्टर हटाने की मांग करते हुए सिनेमा हॉल के बाहर जमकर नारेबाजी की. विरोध के बाद सिनेमा हॉल प्रबंधन को फिल्म के पोस्टर हटाने पड़े. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया.
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़े विषय को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जो पाकिस्तान के हित में जाता है. उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं पर भी सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर कथित तौर पर ‘जिहादी विचारधारा’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. साथ ही फिल्म में अभिनेता सनी देओल के किरदार को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किए जाने पर भी आपत्ति जताई.
हिंदू रक्षा दल ने कहा इस तरह की फिल्मों का भारत में विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि ऐसी फिल्में केवल पैसे कमाने के लिए बनाई जा रही हैं तो इन्हें पाकिस्तान विरोधी फ़िल्म पाकिस्तान मे रिलीज करके दिखाया जाना चाहिए.
‘बंटवारा 1947’ भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनी एक फिल्म है. फिल्म को इसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है. आमिर खान ने निर्मित किया है. इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आज़मी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ से प्रेरित है.
हेमा मालिनी ने देखी सौतेले बेटे सनी देओल की ‘बटवारा 1947’, बोलीं- ब्रिलिएंट, बहुत अच्छा संदेश दिया
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, जिसमें शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं, रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार बटोर रही है. भारत के बटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म भारत के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में इंसानियत, दया और हिम्मत की एक भावुक कहानी दिखाती है. फिल्म कम कमाते हुए भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. वहीं, इस फिल्म को अब सनी देओल की सौतेली मां और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी का भी प्यार मिला है. हेमा मालिनी ने भी फिल्म देखी और इसकी खूब सराहना की है.हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बंटवारा 1947’ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मैंने कल बटवारा 1947 फिल्म देखी. यह फिल्म शानदार है और इसका मैसेज बिल्कुल साफ है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है’. ‘बटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. यह फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की हिट जोड़ी को साथ लेकर आई है.



