उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

अमिताभ बच्चन ने दी गुडबाय टीम के सदस्यों को पार्टी

यमकेश्वर। फिल्म निर्देशक विकास बहल की ओर से निर्देशित फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में महानायक अमिताभ, सुनील ग्रोवर, रश्मिका मंदाना सहित साथी कलाकार 26 मार्च से नरेंद्र नगर स्थित होटल आनन्दा में ठहरे हैं। ‘गुडबाय’ की शूटिंग में शामिल हुए सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों को ऋषिकेश स्थित एक होटल में अमिताभ बच्चन ने गपार्टी दी। देर रात तक चली पार्टी में अमिताभ बच्चन स्वयं डीजे पर अपने गीतों का संचालन करते रहे। अमिताभ के सुपरहिट गीतों पर यूनिट के सदस्य झूम कर नाचे।

फिल्म गुडबाय की शूटिंग मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, परमार्थ निकेतन, जौलीग्रांट, भोपालपानी, रायपर सहित कई इलाकों में हुई है। परमार्थ निकेतन में अमिताभ बच्चन ने गंगा आरती में भाग लिया था। उन्होंने ऋषिकेश के सिनेमाहाल में रामा पैलेस में फिल्म आरआरआर भी देखी। ऋषिकेश में अमिताभ में जुड़े सीन की शूटिंग आज समाप्त हो जाएगी, जबकि अन्य कलाकारों की शूटिंग अभी जारी रहेगी।

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित होटल नटराज में अमिताभ बच्चन की ओर से गुडबाय शूटिंग में सफलता पर पूरी यूनिट के सदस्यों ओर कलाकारों को पार्टी दी गई। नवरात्र की पूर्व संध्या पर रात 10 बजे से मध्य रात्रि तीन बजे तक पार्टी चलती रही। पार्टी में पिछले चार दशक में उनकी सुपरहिट गानों को बारी-बारी से अमिताभ ने स्वयं डीजे पर बजाया। डान के गीत ‘खईके पान बनारस वाला’ सिलसिला का गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनरिया’ आदि कई गानों पर अमिताभ बच्चन ने जमकर डांस किया।

उन्होंने देहरादून में रायपुर थानो रोड पर भोपालपानी में फिल्म की शूटिंग की। यहां दिखाया गया कि ऋषिकेश से चंडीगढ़ लौटते हुए अमिताभ ने एक रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन किया। कहानी के अनुसार अमिताभ को किसी परिचित की अस्थियां विसर्जित करने त्रिवेणी घाट आना था और उसके बाद चंडीगढ़ लौटना था। इसी दौरान भोजन के लिए भोपालपानी में ठहरने के दृश्य फिल्माए गए।

Related Articles

Back to top button