उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

यमकेश्वर निवासी महिला पर धारदार हथियार से हमला

यमकेश्वर। यमकेश्वर निवासी महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहानुसी होने पर पति ने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती पत्नी से पहले मारपीट की फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद सिपाही मौके से भागकर सीधा कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात है। उसने बुधवार को पत्नी से बुरी तरह से मारपीट की थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिपाही दिनेश पुत्र मदन सिंह पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात है। सरकारी अस्पताल में शाम के वक्त इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अनीता (30) निवासी ग्राम डोगरा, पोस्ट मराल, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल का पति उससे मिलने पहुंचा। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर गुस्साए पति ने पत्नी पर धारदार हथियार चाकू से हमला करते हुए उसका गला काट दिया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने महिला के पिता तोताराम पुत्र छोटेलाल निवासी गांव सरस्वाड, टिहरी गढ़वाल की तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

https://sarthakpahal.com/

गुरुवार शाम को सिपाही दिनेश एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचा। उसने यहां ट्रामा सेंटर भर्ती अपनी पत्नी को धमकाया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद अचानक दिनेश ने चाकू निकाल लिया और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। महिला और आसपास मौजूद मरीजों ने जब शोर मचाया तो सिपाही मौके से भाग गया। इसके बाद सिपाही सीधा कोतवाली पहुंचा और कोतवाल रवि सैनी के सामने सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button